शराब पीकर घर पहुंचा बेटा, बाप और भाई को उतारा मौत के घाट
गाजीपुर। जिले के मोहम्दाबाद तहसील के गोंडउर गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब नशे में एक बेटे ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपने सगे छोटे भाई और पिता को गोली मार दी। आनन फानन में परिजन और गांव वाले उनको गाज़ीपुर जिला अस्पताल लाये जहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी बेटा फरार है। पुलिस ने पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

देवरानी ने बताया कि मामूली विवाद में मारी गोली
मृतक विनय राय की पत्नी अनु राय ने बदहवासी में कहा कि उनके जेठ यानी मृतक विनय के बड़े भाई अंजनी राय नशे में धुत होकर घर आए और मामूली बात पर अपने पिता राजनारायण राय 65 और छोटे भाई विनय 30 को गोली मार कर भाग गए। वहीं जब मीडिया अनु से बात कर रही थी तो वो बार बार यही कह रही थी कि मैं बहुत परेशान हूं मुझे और परेशान ना करे।

बीजेपी विधायक की हत्या में था गवाह
बता दें कि अंजनी राय पेशे से ठेकेदार है और 2005 के मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की हत्या मामले का चश्मदीद गवाह भी था। लेकिन जब मामले की सुनवाई कोर्ट में होना शुरू हुई थी तो उस वक्त को गवाही से मुकर गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे एसपी ग्रामीण, प्रदीप दुबे ने बताया कि गोंड़उर निवासी अंजनी राय ने अपने भाई और पिता की हत्या कर दी है और फरार है। अभी परिजनों से बात करने पर यही बाते सामने आ रही है कि अंजलि शराब के नशे का आदि था और नशे की हालत में उसने अपने ही पिता और भाई को गोली मार दी। अंजनी इस जघन्य हत्या के बाद घर से फरार हो गया है। मुकदमा लिख पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications