गाजियाबाद: 11 साल के लड़के पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, चेहरे का काट दिया एक टुकड़ा,150 टांके लगे
Ghaziabad: 11 year old boy attacked by pet dog, cut off a piece of face, got 150 stitches
गाजियाबाद, 08 सितंबर: पालतू कुत्तों की आतंक की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर से एक कुत्ते के की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11 साल के बच्चे पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने अचानक अटैक कर दिया और उसके चेहरा का एक हिस्सा काट लिया। बच्चे को 150 टांके आए है।

पालतू खूंखार पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाने के अंतर्गत आने वाले एक पार्क की ये घटना है। जहां बच्चा खेलने गया था और अचानक से किसी के पालतू खूंखार पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। जब तक बच्चे को बचाता कुत्ते ने लड़के के चेहरे पर अपने नुकीले दांतों से हमला कर दिया और चेहरे का एक हिस्सा काट दिया।

चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके लगे हैं
कुत्ते की नस्ल पिटबुल थी और घटना 3 सितंबर की है। सूत्रों ने बताया कि कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से जख्मी हुए लड़के के चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके लगे हैं।

बच्चा घर के बाहर पार्क में खेल रहा था
ये दिल दहला देने वाली पूरी घटना कालोनी के पार्क से दूर लगे कैमरे में कैद हो गई। दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के बाहर पार्क में खेल रहा था।
कुत्ते के दांत साफ करवाने में शख्स ने खर्च कर दिए पांच लाख रुपये, जानिए क्यों आई ये नौबत

लड़की पिटबुल कुत्ते को टहलाते समय छोड़ दी
पार्क में एक लड़की पिटबुल कुत्ते को टहला रही थी, तभी अचानक उसने पालतू कुत्ते को छोड़ दिया और वह बच्चे के चेहरे और कान पर हमला करने के लिए दौड़ा। लोगों ने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया लेकिन जब तक वे कुत्ते को छुड़ाते तब तक बच्चे का मुंह काट चुका था।

कुत्ते को बिना लाइसेंस के पाल रखा था
घटना के बाद हाउसिंग सोसाइटी और मोहल्ले के लोगों ने पालतू जानवरों द्वारा बच्चों को शिकार करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही यह भी सामने आया कि पिटबुल कुत्ते के मालिक गाजियाबाद निवासी सुभाष त्यागी ने कुत्ते को बिना लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के रखा था। इसके बाद कुत्ते के मालिक पर नागरिक निकाय ने 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।












Click it and Unblock the Notifications