Ghaziabad: 'सॉरी मम्मी-पापा और रोता हुआ इमोजी', 9वीं मंजिल से कूदने वाली 3 बहनों ने आखिरी खत में क्या लिखा?

Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है।

तीनों बहनों ने आत्महत्या से पहले एक पॉकेट डायरी में आठ पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा। 'हिंग्लिश' (हिंदी और अंग्रेजी का मिश्रण) में लिखे इस नोट में उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी और अपने गेमिंग एडिक्शन (लत) के बारे में विस्तार से बताया।

Ghaziabad News Today

नोट में लिखा था 'इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। अभी पढ़ो!' उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे सच में बहुत अफ़सोस है। सॉरी मम्मी, सॉरी पापा! (I'm really sorry. Sorry, Papa) और इसके साथ एक बड़ा रोने वाला इमोजी (crying emoji) भी बनाया।

  • मृतकों लड़कियों की पहचान: पाखी (12 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और विंशिका (16 वर्ष)। ये तीनों चेतन कुमार की बेटियां थीं।
  • स्थान: गाजियाबाद की 'भारत सिटी' रेजिडेंशियल टाउनशिप।
  • समय: रात के लगभग 2 बजे, तीनों बहनों ने अपने कमरे को अंदर से बंद किया और नौवीं मंजिल की खिड़की से एक-एक करके छलांग लगा दी।
  • चश्मदीद: गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि परिसर के कई लोग जाग गए। जब तक परिवार वाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तीनों बहनें कूद चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ऑनलाइन गेमिंग का घातक जाल

एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लड़कियां एक टास्क-आधारित कोरियन ऑनलाइन गेम की आदी थीं। यह लत कोविड महामारी के दौरान शुरू हुई थी।

कोरियन पहचान: वे इस खेल में इतनी खो चुकी थीं कि उन्होंने अपने कोरियन नाम रख लिए थे और गेम में दिए जाने वाले टास्क (काम) पूरे करती थीं। पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या गेम के ही किसी टास्क का हिस्सा हो सकती है। बताया जा रहा है कि मंझली बहन, प्राची, अपनी बहनों को लीड कर रही थी।

और क्या-क्या पता चला?

पुलिस उपायुक्त (DCP) निमिष पाटिल के अनुसार, जांच में कुछ और बातें भी सामने आई हैं:

  • 1. स्कूल से दूरी: लड़कियां पिछले दो सालों से स्कूल नहीं जा रही थीं। पढ़ाई में कमजोरी और आर्थिक तंगी को इसका कारण बताया जा रहा है।
  • 2. मोबाइल पर पाबंदी: घटना से कुछ दिन पहले ही परिवार ने उनके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, जिससे वे तनाव में थीं।

क्या पिता को थी गेम की जानकारी?

आजतक से बातचीत में लड़कियों के पिता ने कहा कि, 'मुझे कोई आइडिया नहीं है कि क्या हुआ है। वे टास्क को पूरा कर रहे थे। कुल 50 टास्क थे। मेरी बेटियां साथ में खेलती थी और किसी को पता तक नहीं लगने दिया कि वे इस तरह का कोई गेम खेल रही थीं।

सुसाइड के पीछे कोई और वजह तो नहीं?

पुलिस फिलहाल इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे गेमिंग ऐप का कोई सीधा हाथ है या अन्य पारिवारिक परिस्थितियां जिम्मेदार थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+