Traffic Alert: गाजियाबाद से मेरठ जाने वालों के लिए अलर्ट! घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Ghaziabad-Meerut Traffic Update: अगर आप कल यानी 22 फरवरी को गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। मोदीपुरम तक 'नमो भारत' (Namo Bharat) ट्रेन के उद्घाटन और वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट के कारण सड़कों पर कड़ा पहरा रहने वाला है।
गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए व्यापक रूट डायवर्जन (Route Diversion) लागू कर दिया है। रविवार सुबह 6 बजे से ही कई प्रमुख रास्ते बंद कर दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानतें हैं दिल्ली-NCR समेत मेरठ जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक का हाल कैसा रहने वाला है।

Traffic Update: प्रमुख रास्तों का हाल
- राज चौपला मोदीनगर: मोहिउद्दीनपुर मेरठ की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए यह रास्ता पूरी तरह 'नो-एंट्री' जोन रहेगा।
- दुहाई इंटरचेंज: रोडवेज और प्राइवेट बसों समेत भारी वाहनों को यहां से मेरठ की ओर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे: कुंडली या पलवल से आने वाले वाहन दुहाई उतार पर नहीं उतर पाएंगे, उन्हें डायवर्ट किया जाएगा।
- मुरादनगर गंगनहर पटरी: भारी कमर्शियल वाहनों और बसों के लिए यह रास्ता पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
- भोजपुर-हापुड़ मार्ग: मोदीनगर से मेरठ जाने वालों के लिए यह वैकल्पिक मार्ग खुला रहेगा।
कल इन रास्तों पर रहेगा 'पहरा'
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि, पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ मिलकर एक सख्त ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। 22 फरवरी को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक निम्नलिखित बदलाव लागू रहेंगे:
- 1. भारी वाहनों पर पाबंदी: गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली सभी कमर्शियल गाड़ियाँ और बसें मोदीनगर-मेरठ मार्ग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। इन्हें दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- 2. एक्सप्रेसवे का नया नियम: जो वाहन मेरठ एक्सप्रेसवे या एनएच-9 का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें डासना इंटरचेंज का सहारा लेना होगा।
- 3. लिंक रोड का उपयोग: मोदीनगर के राज चौपला से मेरठ जाने की चाहत रखने वालों को अब भोजपुर-हापुड़ मार्ग से होकर चक्कर काटकर जाना पड़ेगा।
- 4. स्थानीय निवासियों के लिए: मुरादनगर-मोदीनगर निवाड़ी मार्ग से गंगनहर पटरी होकर मेरठ जाने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
अगले 24 घंटों के लिए प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें। आवश्यकतानुसार इस प्लान में मौके पर बदलाव भी किए जा सकते हैं, इसलिए गूगल मैप्स या पुलिस हेल्पलाइन का सहारा जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications