लखनऊ सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े हुई गैंगस्टर की हत्या पर अखिलेश यादव ने किया सवाल- क्या यह लोकतंत्र है?
सपा नेता आखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट में दिनदाहाड़े गैंगस्टर जीवा की हत्या को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट के अंदर बुधवार को गैंगस्टर संजीवजीवा की बदमाशों ने खुलेआम हत्या कर दी। हथियारों से लैस बदमाशों ने कोर्ट परिसर के अंदर आकर जीवा को गोलियों से भून डाला। कोर्ट परिसर में पश्चिम यूपी के गैगस्टर जीवा की दिनदाहाड़े हत्या के बाद कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं यूपी की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड को लेकर सवाल उठाया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े हुई गोलाबारी और गैंगस्टर जीवा की हत्या को लेकर यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने बिना किसी की नाम लिए ही ये हमला किया है।
क्या यह लोकतंत्र है?
अखिलेश यादव ने सवाल किया कि क्या यह लोकतंत्र है? सवाल यह नहीं है कि किसे मारा जा रहा है, सवाल यह है कि वहां मारा जा रहा है जहां सुरक्षा सबसे ज्यादा है।
'लखनऊ में महिलाएं और लड़कियां सबसे ज्यादा असुरक्षित है'
अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित हैं। हर दिन उनक साथ हुए अपराधों की खबरें आती रहती हैं। पूवी सीएम ने कहा कोर्ट परिसर में जो गोलाबारी हुई उसने राजधानी की कानून व्यवस्था की सच्चाई सामने ला दी है। उन्होंने कहा हत्या किसकी हुई है ये सवाल नही है सवाल ये है कि ऐसी जगह पर मारा जा रहा है जहां सबसे अधिक सुरक्षा होती है।
जानें कैसे हुई गैंगस्टर की हत्या
बता दें बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट में जीवा पर हमला करने वाले वकील का भेष धर कर पहुंचे थे। गैंगस्टर संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था उसे कोर्ट मे पेशी पर लाया गया था जब अललहेंं से बदमाशों ने हमला किया तो गोली खाकर जीवा वहीं जमीन पर गिर पड़ा जबकि एक पुलिस अधिकारी भी फायरिंग में घायल हो गया।
#WATCH | SP chief Akhilesh Yadav speaks on the law and order situation in UP after the recent firing incident in #Lucknow civil court
"Is it a democracy? The question is not who is being killed but the question is that one is being killed where security is the highest," he says pic.twitter.com/0FVCbauWZW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications