यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, हुआ गैंगरेप और किया मारपीट का केस दर्ज

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही चार युवक उसे खेत पर उठाकर ले गए और घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा भी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है।

Gangrup from a girl in Mainpuri

मामला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने बताया कि 29 अप्रैल की रात उसके परिजन एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात 10 बजे के गांव का ही आरोपी अवनीश अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी अवनीश अपने साथियों के साथ पीड़िता को घर से उठा कर खेत पर ले गया। खेत पर चारों आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मार पिटाई भी की। पिटाई से पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी पीड़िता को खेत पर छोड़कर फरार हो गए।

Gangrup from a girl in Mainpuri

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन पीड़ितो को कुर्रा थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने घटना को मार-पिटाई में दर्ज कर उन्हें घर भेज दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच के आदेश दिए है। एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह ने तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए गए है, साथ ही पीड़िता को मेडिकल भी कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई का जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+