यूपी बोर्ड परीक्षा कॉपियों में छात्रों ने लिखे अजब-गजब उत्तर, पढ़िए क्या-क्या लिख दिया?
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में छात्रों ने अजब-गजब उत्तर लिखे हैं। इसको पढ़ने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। पढ़िए, छात्रों ने क्या-क्या लिखा?
वाराणसी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद एग्जामिनरों के सामने परीक्षार्थियों की ऐसी कॉपियां आयी हुयी हैं जिसे देखकर खुद उनके भी होश उड़ गए। परीक्षा में आए सवाल के जबाब में इन बच्चों ने अपनी-अपनी समस्याओं से लेकर अपने इष्ट- देवताओं के नाम के साथ अजीबोगरीब बातें लिखी हैं।

हाईस्कूल की कॉपियों में छात्रों के अनोखे उत्तर
इस मामले का खुलासा वाराणसी के महाबोधि इण्टर कालेज में आयी हाईस्कूल की कापियां जाँचने के बाद हुआ। वहीं कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बेनी माधव ने oneindia को बताया कि यहां आयी ज्यादातर कापियों में प्रश्न के उत्तर अजब-गजब हैं।

छात्रा ने दिया गरीबी का वास्ता, गुरुजी माफ कर दो
एक छात्रा ने कॉपी में पहले अपने देवताओं को याद किया और उसके बाद कॉपी जांचने वाले गुरु को अपनी गरीबी का वास्ता देकर पास करने को कहा। उसने लिखा-
जय ललित माँई, जय घानी दास बाबा, जय हनुमान जी..मैं एक गरीब परिवार की लड़की हूं..मुझे माफ करना गुरु जी..कृपा से माफ...जिस गुरू ने मेरी कॉपी देखा..मेरे घर में खाने के लिए भोजन नहीं था पर मैं मजदूरी करके पढ़ने आती थी।

'गुरु जी होंगे दयालु तो कर देंगे पास'
एक छात्रा ने कॉपी जांचने वाले गुरु को नमस्ते कहा और इसके बाद पास करने के लिए उनसे अनुनय-विनय करने लगी।
सर जी नमस्ते, मै आप से हाथ जोड़कर प्राथना करती हूँ कि मुझे अच्छे नंबर से पास कर देना मै आपकी सदा आभारी रहूंगी। जा- जा रे कॉपी गुरु जी के हॉग दयालु कर देग पास।

मां-बाप गरीब हैं, जिम्मेदारी समझकर पास कर दीजिए
एक छात्र ने लिखा कि जितना याद था, सब लिख दिया और उसने नकल नहीं की। उसने भी गरीबी की दुहाई देकर पास करने की गुहार लगाई। पढ़िए क्या लिखा -
कॉपी चेक करनेवाले सर , सर हमने अभी तब जो भी पढ़ा, जो भी याद किया था। उतना ही लिखा हमने कोई नकल नहीं किया, मेरे माँ बाप गरीब हैं। हम चार बहन एक भाई हैं। अब आप की जिम्मेदारी हैं , नंबर देने का फैसला आप के साथ में हैं। कृपया धन्यवाद।

चार बहन में कोई नहीं पढ़ी, मैं तो पढ़ लूं
एक छात्रा ने गुरु को अपना पिता कहते हुए अशुद्ध हिंदी में लिखा कि वह गरीब है और उसकी चार बहनों में सिर्फ वही पढ़ी है, इसलिए उसे पास कर दिया जाय। उस छात्रा ने ये लिखा -
तुमसे प्राथन करती हैं आप मेरी पिता हैं अगर आप की कृपा हिग हो अगर माय तुमरे चारण प्र्रति हुआ अगर आप की कुरा हिगी तो आप पास कर देने माय बहुत गरीब अगर आप ने मुझे पास नहीं किया तो आप मेरी ममी नहीं पढ़ सकती मेरे पास एक पैसा नहीं हैं की आप को दे सकु माय परीक्षा देने आती हु 5 बजे से आती ही मेरी बहिन चार हैं कोई नहीं पढ़ काम से माय तो बढ़ लु अगर असी गरीब में आप को बहुत धाना बाद

विज्ञान की कॉपी में - मां से बहुत प्यार करता हूं
मेरी माता बहुत अच्छी है..उनके बिना मैं नहीं रह सकता। मैं अपनी माता से बहुत प्यार करता हूं। मेरी बहन मुझसे प्यार, मेरे पापा भी मुझसे करते हैं लेकिन प्यार के सहारे जिंदगी नहीं चलती। इसलिए मैं पढ़ता हूं। अगर मैं फेल हो गया तो मेरे माता पिता का भरोसा उठ जाएगा। इसलिए मुझे पास कर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications