यूपी: नौकरी न मिलने से निराश शिक्षक अभ्यर्थी ने गोमती नदी में लगाई छलांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित ना हो पाने वाले अभ्यर्थियों ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। सुबह से ये सभी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी एससीईआरटी कार्यालय का घेराव कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल से मिलने पहुंचे थे लेकिन वहां वे असफल हो गए। बीते कुछ दिनों से योगी सरकार की शिक्षकों को लेकर अनदेखी से नाराज शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

महिला शिक्षकों ने मुंडवाया था सिर
बीते बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई महिला शिक्षकों ने अपना सर मुंडवा कर विरोध दर्ज किया। शिक्षकों ने भीख मांग कर और मुंडन करा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लेकर जबरन हटा दिया। बता दें कि मानदेय को लेकर मंगलवार से वित्तविहीन शिक्षक प्रदर्शन कर रहे थे। अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बुधवार को भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम ने कसा था तंज
सीएम योगी ने कहा था कि जो लोग सोच रहे हैं कि सिर मुंड़वाकर बिना कॉम्पिटिशन नौकरी मिल जाएगी तो यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ''मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग अपने सिर मुंड़वाकर नौकरी मांग कर रहे हैं कि बिना किसी कॉम्पिटिशन उनकी भर्ती की जा सकती है।' बता दें कि लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने अपने सिर मुंड़वाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्राइमरी शिक्षा में 97 हजार वैकेंसी हैं लेकिन उनका सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाना हमारी प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें- होली से पहले हो जाएंगी यूपी में बोर्ड परीक्षाएं, नकल ना हो इसके लिए बना ये नया कानून












Click it and Unblock the Notifications