शामली: बच्चों के झगड़े में महिलाओं पर लाठी, सरिया लेकर टूट पड़े दबंग, वीडियो वायरल

शामली। उत्तर प्रदेश में कैराना के एक गांव में दबंगों की गुंडागर्दी देखने को मिली। बच्चों की मामूली कहासुनी में दबंगो ने एक विधवा महिला सहित उसकी 4 ननदों को लाठी व सरियों से पीटकर घायल कर दिया है। दबंगों की इस घिनौनी करतूत को गांव के ही एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Four women beaten by dabangs in Shamli

दरअसल मामला जनपद शामली के कैराना थाना क्षेत्र के गांव गोगवान का है जहां रुकसाना, उसकी पुत्री आबिदा व ननद घर में अकली थी। बाहर खेल रहे बच्चों की पड़ोस के बच्चों के साथ मामूली कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस का साजिद अपने साथियों के साथ घर में घुस गया और मौजूद परिजनों से गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडों व सरियों से हमला बोल दिया।

किसी तरह छूटकर रुकसाना घर के बाहर आई तो दबंग हमलावरों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा और सड़क पर ही लाठी व सरियों से पीटना शुरू कर दिया। दबंगों की इस घिनौनी करतूत को गांव के ही एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसका मुकदमा पंजीकृत है।

घायल पीड़ित विधवा रुकसाना ने बताया कि बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। मैं घर पर अकेली थी, मेरे बच्चे मजदूरी करने गये हुए थे। चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। सरियों और लाठियों से पिटाई की गई है। मैं किसी तरह से घर से बाहर निकल गई फिर उन्होंने मुझे तमंचा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। मेरी चार ननद भी घायल हैं। कैराना थाने में तहरीर दी है। सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले मे पहले से ही एक मुकदमा हुआ था जिस कारण दोनो पक्षों में रंजिश चल रही थी। मारपीट का वीडियो वायरल में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+