VIDEO: कोचिंग पढ़कर घर वापस आ रही थी छात्रा, चार युवकों ने अगवा कर 2 दिन तक किया गैंगरेप

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को लेकर चाहे जितने वादे कर लें लेकिन, प्रदेश में आए दिन अपराध की कोई न कोई नई दास्तान देखने को मिल जाती है। ताजा मामला मैनपुरी से सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मैनपुरी में एक छात्रा का कोचिंग से लौटने पर चार लड़कों ने अपहरण कर लिया और उसे बन्धक बना कर 2 दिनों तक गैंगरेप करते है। बाद में छात्रा को उसी के घर के सामने फेंक कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

four-person gang-raped a girl in Manipuri

मामला थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला बुधा का है, जहां 3 सितंबर को यहाँ के रहने वाली 20 बर्षीय किशोरी का अपहरण गांव के ही रहने वाले रमेश,पंकज,अनिल,मुकेश ने उस समय कर लिया जब वह शाम को कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी। घटना के बाद अपहर्ता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए मामले को बेहद हल्के में लेते हुए अपहर्ता के पिता को जांच का हवाला देकर टहला दिया।
लेकिन इतना सब होने के वाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में अपनी बेटी को सैफई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। साथ ही दूसरी ओर परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस के भी चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस के कानों पर जूं तक नही रेंगी। आज जब पीड़िता ने दीवानी पंहुचकर अपनी दास्तां मीडिया को सुनाई तो उसकी दास्तान सुनकर सनसनी फैल गई।
पीड़िता ने बताया कि जब 3 सितम्बर की शाम कोचिंग पढ़कर अपने घर के लिए निकली तो गांव के ही रहने वाले चारों लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया बाद में किसी सुनसान जगह ले गए जंहा एक बन्द कमरे में उसे रखा और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा के विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि चारों लड़के उसको नशे की दवाई खिलाकर भी उसके साथ बलात्कार किया करते थे। 2 दिन बीतने के बाद उसके साथ जबरदस्ती मारपीट की और नशे की दवाई खिलाकर उसे देर शाम उसी के घर के सामने फेंक गए। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने आनन-फानन में मामले को गंभीरता से लेते हुए कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू करदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+