यूपी: श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को टैंकर ने मारी टक्कर, चार की मौत

औरैया। यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Four people died in road accident in Auraiya

जानकारी के अनुसार, हादसा औरैया जिले के अजीमतल कोतवाली क्षेत्र के अटसू रोड पर हुआ है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु देवी मंदिर में सोमवार की शाम को झंडा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। जब वे अटसू चौकी के पास पहुंचे थे उसी दौरान पीछे से टैंकर ने टैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली पलट गई। पलटी हुई ट्राली के नीचे दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वहां से फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इस घटना की छान-बीन में जुट गई है। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों का कहना है कि यहा भर्ती हुए कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनका इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+