फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, वैन के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

हादसा नेशनल हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गाँव के पास सुबह 8:30 बजे हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त ओमनी वैन इलाहाबाद से अखबार लेकर फतेहपुर की ओर जा रही थी।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद मण्डल के फतेहपुर में सुबह भीषण हादसा हुआ। हादसा नेशनल हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गाँव के पास सुबह 8:30 बजे हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त ओमनी वैन इलाहाबाद से अखबार लेकर फतेहपुर की ओर जा रही थी जो किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से सड़क हादसे का शिकार हो गयी है।

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, वैन के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

ओमनी वैन में 7 लोग बैठे थे जिनमें 4 की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन को गंभीर हालत में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी को बाहर निकाला। ओमनी चालक बुरी तरह से सीट से चिपक गया था। उसे वाहन की बॉडी काटकर निकाला जा सका।

हादसा इतना भीषण था कि ओमनी वैन के परखच्चे उड़ गये हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने अखबार दफ्तरों से भी संपर्क किया है। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, बारिश के बीच टक्कर किस वाहन ने मारी, यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल कागजात की तलाश की जा रही है जिससे पहचान हो सके।

Recommended Video

      Delhi: NH 24 पर Innova और dumper की टक्कर में 6 died, 3 Injured । वनइंडिया हिंदी

      इसी प्रकार कौशांबी जिले में भी बड़ा हादसा हुआ है। एक निजी स्कूल बस भारी बारिश के बीच बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई । चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मदद के लिये पहुंचे। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+