यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा, महिला सिपाही समेत 4 की मौत

मुंसिफ बोर्ड की परीक्षा देने दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग कार से जा रहे थे। पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया। भीषण हादसे में चार की मौत हो गई।

मुरादाबाद। यूपी में मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पुलिस का सिपाही गंभीर रूप से घायल है। सभी छजलैट में मुंसिफ बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे तभी कांठ रोड पर कैंच की पुलिया के पास तेज रफ़्तार ट्रक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक पुरुष समेत तीन महिलाओं की मौत हो गयी।

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा, दो पुलिसकर्मी समेत 4 की मौत

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टरों ने चार को मृत को घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल सिपाही को कांठ रोस स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन निवासी कॉन्स्टेबल नाजिम, सिपाही पत्नी शबनम, गुल्फ्शा, अंजुम और कासिम, पाँचों छजलैट में मुंसिफ बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी कैंच की पुलिया पर तेज रफ्तार से बेकाबू हुए ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में सभी बुरी तरह घायल हो गए और जब तक अस्पताल ले जाए गए नाजिम को छोड़कर सभी ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और कॉसमॉस अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही नाजिम का हालचाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उधर एक साथ हुई चार मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+