उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
नई दिल्ली, 03 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण चेहरे के दम पर अपनी खास पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन हो गया है। उनकी आयु 65 वर्ष थी। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। शुक्रवार देर रात आगरा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यूपी की बसपा सरकार में रामवीर उपाध्याय प्रदेश के ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को आगरा के रेनबो हॉस्पिटल अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपने खराब स्वास्थ्य की वो वजह से अब वो राजनीतिकी सक्रिय नहीं थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने आगरा में भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। लेकिन इसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। इसका प्रमुख कराण उनका खराब स्वास्थ्य था।
पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने उस समय भी अस्वस्थ होने के कारण वे भाजपा कार्यालय नहीं जा सके थे। भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके आवास पर पहुंच उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
राजनीतिक जीवनरामवीर उपाध्याय साल 1996 में पहली बार हाथरस सदर से विधायक बने। इसके बाद 1997 में हाथरस को अलग जनपद का दर्जा दिलाने में रामवीर उपाध्याय की अहम भूमिका रही। उपाध्याय परिवहन और चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण समग्र विकास और ऊर्जा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रालय संभाल चुके हैं। वो वर्ष 2002 और 2007 में हाथरस सदर, 2012 में सिकंदराराऊ और 2017 से वह सादाबाद से विधायक बने। बसपा ने उन्हें लोक लेखा समिति का सभापति भी बनाया। विधानमंडल दल में मुख्य सचेतक भी रह चके हैं।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications