Profile: पडरौना के राजा साहब कहलाते हैं आरपीएन सिंह, पत्नी हैं पत्रकार, जानिए करोड़ों की संपत्ति के बारे में
लखनऊ, 25 जनवरी। यूपी में सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देख रही कांग्रेस को यूपी चुनाव से ठीक पहले गहरा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारकों में शामिल आरपीएन सिंह ने आज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। खास बात ये है कि सोमवार को जारी हुई कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में आरपीएन सिंह को प्रमुखता से जगह दी गई थी लेकिन उन्होंने आज पार्टी छोड़ दी है और अब वो भाजपा के लिए स्टार प्रचारक का काम करेंगे।

कांग्रेस को यूपी चुनाव से ठीक पहले गहरा झटका लगा
आरपीएन सिंह यूपी में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते थे ऐसे में चुनाव के चंद रोज पहले उनका यूं पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
आइए एक नजर डालते हैं आरपीएन सिंह के राजनीतिक सफर पर...

पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह
आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है , उन्हें यूपी की जनता पडरौना का राजा साहब कहकर बुलाती है। 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में जन्में आरपीएन सिंह कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से ताल्लुख रखते हैं। आरपीएन सिंह को राजनीति विरासत में हासिल हुई, उनके पिता कुंवर सीपीएन सिंह भी कुशीनगर से सांसद थे और कांग्रेस के वफादारों में गिने जाते थे।
Recommended Video

साल 1996 में पहली बार विधायक चुने गए
कुंवर सीपीएन सिंह साल 1980 में इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। आरपीएन सिंह साल 1996 में पहली बार पडरौना सीट से विधायक चुने गए थे। वो इस सीट से तीन बार (1996,2002और 2007) विधायक रह चुके हैं।

पत्रकार सोनिया सिंह से शादी
यूपीए सरकार में उन्होंने तब गृह राज्यमंत्री का पद भी संभाला जब 2009 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था ,उन्हें कांग्रेस ने झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया था। उन्होंने 2002 में पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की थी, उनकी तीन बेटियां हैं।

13 करोड़ इकतालीस लाख चालीस हजार कीा संपत्ति
अक्सर अपनी टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले आरपीएन सिंह ने साल 2019 के चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 13 करोड़ इकतालीस लाख चालीस हजार बताई थी और कहा था कि उनकी पत्नी के पास दस करोड़ पचास लाख रुपए की संपत्ति है। आरपीएन के पास कुल 24 लाख रुपए के गहने और उनकी पत्नी 31 लाख रुपए के गहने थे। आरपीएन सिंह ने कहा था कि कृषि उनका मूल पेशा है, जबकि उनकी पत्नी की कमाई का जरिया पत्रकारिता है।
-
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications