वाराणसी हादसे पर बोले राजबब्बर, तोड़े थे तीन मंदिर, ये भगवान का है अभिशाप
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर बुधवार को वाराणसी हादसे का जायजा लेने पहुंचे। राज बब्बर ने यहां फ्लाईओवर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए तीन विनायक मंदिर को तोड़ गया था ये उसका अभिशाप है। कांग्रेस अध्यक्ष यहीं पर नहीं रूके उन्होंने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।

राज बब्बर ने कहा कि बनारस के सांसद होने के नाते पीएम मोदी को यहां आना चाहिए था। लेकिन वे कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं। राज बब्बर ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वाराणसी की घटना पर बोलते है बड़ी बेचनी हुई। लगता है जैसे खाना ज्यादा खा लिया हो और पेट खराब हो गया हो। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जितनी जिम्मेदारी अधिकारियों की है, उतनी ही जिम्मेदारी मंत्रियों की भी है, इसलिए दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बीजेपी ने लगाई जान की कीमत 5 लाख
राज बब्बर ने कहा मृतकों को पांच लाख का मुआवजा नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में विधायक खरीदने के लिए करोड़ो रुपये दिए जा रहे है पर जनता की जान की कीमत बस 5 लाख लगाई गयी है। उन्होंने मांग की कि इनके परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपया मिलना चाहिए। इसी तरह से घायलों को 20-20 लाख रुपया मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications