Flight News: एयर इंडिया की लखनऊ-मुंबई फ्लाइट में टॉयलेट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Flight News: लखनऊ से मुंबई रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को अचानक हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद टॉयलेट से धुआं निकलने लगा और फायर अलार्म बज उठा। यात्रियों को पहले तो लगा कहीं विमान में आग तो नहीं लग गई।
विमान एआई 2492 दोपहर बाद लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए तैयार थी। तभी एक यात्री ने टॉयलेट में जाकर सिगरेट सुलगा ली। अलार्म बजते ही केबिन क्रू वहां दौड़े और यात्री को सिगरेट पीता देख हैरान रहे गए। उसके बाद क्रू ने यात्रियों को आश्वस्त किया गया कि कोई खतरा नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसाार, यात्री कुलदीप सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहा था। बोर्डिंग पूरी होते ही वह अचानक उठकर टॉयलेट चला गया। कुछ ही मिनटों बाद अलार्म बजने लगा। अचानक अलार्म बजने से लोग हैरान रह गए।
क्रू ने तत्काल कार्रवाई कर विमान से उतारा यात्री
उसके बाद जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोला गया, सामने धुआं मिला और यात्री पकड़ा गया। क्रू ने पायलट को इसकी जानकारी दी। कैप्टन ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल कुलदीप को विमान से नीचे उतारने का आदेश दिया। उसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों ने भी यात्रा रद कर दी।
जानकारी मिलने के बाद विमान यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालंकि इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि माचिस जैसी वस्तु सुरक्षा जांच से कैसे गुजर गई। इतना ही नहीं सिगरेट भी जांच के दौरान पकड़ में क्यों नहीं आया?
सुरक्षा जांच पर सवाल, एजेंसियां हरकत में
घटना के बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गई। बताया यह भी जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी यात्री ने प्रतिबंधित वस्तु के साथ प्रवेश किया हो। इसके पहले भी एक दो घटने सामने आ चुके हैं। वहीं अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके सामान की कई बार स्क्रीनिंग होती है। इसके बावजूद माचिस विमान तक पहुंच जाना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। अब सीसीटीवी फुटेज देखते हुए अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की बात कही जा रही है।
DGCA और BCAS की टीम करेगी समीक्षा
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और डीजीसीए (DGCA) के अधिकारी भी इस मामले की जांच करेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों एजेंसियों की टीमें जल्द लखनऊ पहुंचकर जांच रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके बाद संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications