बनारस के गेस्ट हाउस में जिस्म का धंधा, युवतियों ने कहा - पेट के लिए करना पड़ता है

वाराणसी। यूपी के बनारस में भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर 4 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने ये कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना पर किया। मौके से 2 युवक फरार हो गए। होमलैंड नामक इस गेस्ट हाउस के पकड़े जाने के बाद होटल के संचालक ने कहा कि लोगों ने इलाज के लिए कमरा मांगा था जबकि गिरफ्तार हुई लड़कियों में ने कहा कि यहाँ कोई जबरदस्ती नहीं की जाती, पेट चलाने के लिए ये सब करना पड़ता है। पुलिस की गिरफ्त में आई ये लड़कियां गाजीपुर, जौनपुर और बिहार की हैं।

flesh trade racket caught in Varanasi, Uttar Pradesh

स्थानीय लोगों की सूचना पर मिली सफलता
दरसअल वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के होमलैंड पेइंग गेस्ट हाउस पर छापे के बाद इंस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह ने बताया कि कई दिनों से कुछ स्थानीय लोग मुझे लगातार सूचित कर रहे थे कि यहां आने वाले लोग संदिग्ध लगते है। ज्यादातर युवतियां ही आती हैं, ऐसे में मुखबिर की सूचना पर जब हम छापेमारी करने पहुंचे तो अलग-अलग कमरे में चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस के होने के सूचना पर बाकी कमरों में मौजूद लडकियां और कस्टमर फरार हो गए हैं।

flesh trade racket caught in Varanasi, Uttar Pradesh

महंगी बाइकों और लग्जरी कार से आते थे कस्टमर
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद एक आरोपी महिला ने बताया कि ' यहां किसी के साथ कोई जबर्दस्ती नहीं है, जो भी इस धंधे में होता है वो सहमति और रजामंदी से ही होता है। पेट चलाने के लिए ये सब करना पड़ता है।' वही आरोपी गेस्ट हाउस संचालक यासीन से कहा कि ये युवतियां इलाज के नाम पर यहाँ ठहरी हुई थी। मुझे नहीं मामूल था कि ये कस्टमर हैं जिनको परिवार का सदस्य बताया गया।

स्थानीय निवासी प्रवीण ने बताया कि यहाँ पहले यहां कोचिंग सेंटर चलता था। उस समय भी लड़कियों से छेड़खानी को लेकर कई बार मारपीट हुई तो कोचिंग सेंटर बंद हो गया। इन दिनों लगातार ठंड के दिनों में देर शाम को मुंह ढंककर लड़कियां आती हैं। महंगी बाइकें और लग्जरी कार से कस्टमर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+