बदायूं: हाईवे पर कार-टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर, 5 मरे
शादी में शिरकत कर लौट रहे लोग हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। ओवरटेक करने के चक्कर में बदायूं इलाके में यह भीषण हादसा हुआ।
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं क्षेत्र के उझानी के पास हाईवे पर एक कार और टैंकर के बीच टक्कर हो गई जिसमें मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में तीन के घायल होने की सूचना है। ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना के शिकार हुए सभी लोग अनूपशहर से एक शादी अटेंड कर बदायूं लौट रहे थे।

यह भीषणा हादसा बरेली मथुरा हाईवे पर हुआ। मंगलवार रात में करीब नौ बजे एक कार सामने से आ रही टैंकर में जा घुसी। जोर की आवाज हुई और कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
कार में सवार लोग एक शादी में शिरकत करने अनूपशहर गए थे और वहां से बदायूं लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जब शवों और घायलों को अस्पताल लाया गया तो वहां परिजनों ने भारी हंगामा किया। इस बवाल को शांत करने के लिए फोर्स बुलानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications