हाईवे पर चलती वैन हुई कंट्रोल से बाहर, 5 लोगों की मौके पर ही चली गई जान
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झांसी मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुई। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट जिले के बरगढ़ मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रही एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। यह वैन कर्वी की तरफ से इलाहाबाद की तरफ जा रही थी। ट्रक में टकराने से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस भीषण हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। हादसे के शिकार सभी झांसी के निवासी बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications