बस को काटती हुई निकल गई ट्रक, भीषण हादसे में 5 की मौत, तस्वीरें

इस हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमें बस में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जा रही थी बस

मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जा रही थी बस

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक धमाके के साथ रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। ये रोडवेज बस मुज़फ्फरनगर डिपो की थी जो मुज़फ्फरनगर से सहारनपुर जा रही थी। बस में लगभग चालीस यात्री सवार बताये जा रहे हैं।

ट्रक से आमने-सामने की हुई टक्कर

ट्रक से आमने-सामने की हुई टक्कर

अचानक जब बस सहारनपुर रोड पर रोहना और सहारनपुर के बीच में पहुंची तो तभी सामने से आ रहे रोड़ी-डस्ट से भरे ट्रक से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

मौके पर ही हुई 5 की मौत

मौके पर ही हुई 5 की मौत

इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले पांच लोगों में एक बच्चा, दो महिलायें और दो पुरुष शामिल हैं जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए जिसमें कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+