हरिद्वार दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के 5 लोगों की मौत
हरिद्वार में गंगा स्नान कर लौट रहा एक परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे में बरेली के एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज रामपुर जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

यह हादसा मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हुआ। रामपुर बॉर्डर के पास हरिद्वार से तेज गति से आ रही बोलेरो रास्ते में खड़ी एक ट्रक में जा घुसी। इस बोलेरो में बरेली के मौर्य परिवार के 12 लोग सवार थे। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, बरेली का मौर्य परिवार हरिद्वार दर्शन के बाद वापस लौट रहा था कि यह दुर्घटना हो गई। घायलों को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में ओंकार मौर्य (45), पत्नी कुमकुम मौर्य (40), बच्ची सोनी मौर्य (12), बबलू मौर्य और एक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications