Video: नदी में कूदे कपल की जान बचाकर पहले 'भलाई', फिर की दनादन 'धुलाई'

Gomti river Viral Video: जिंदगी कितनी कीमती है? इसको शायद आत्महत्या करने वाले लोग नहीं समझते। जीवन की हताशा या फिर प्यार-मोहब्बत में जान देने की घटना आए दिन सामने आती है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें पहले एक युवक-युवती को नदी में कूदकर आत्महत्या करने से बचाया और फिर इसके बाद युवक की जमकर धुलाई भी की।

जान बचाकर पीटने का यह हैरान कर देने वाला मामला यूपी के सुल्तानपुर से सामने आया है। जहां आत्महत्या करने के लिए एक कपल ने गोमती नदी में छलांग लगी दी, हालांकि वहां मौजूद मछुआरे ने उनकी जान बचा ली, लेकिन इसके बाद युवक पर दनादन थप्पड़ बरसाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Gomti river Viral Video

जान बचाकर पिटने का वीडियो वायरल

दरअसल, सुल्तानपुर जिले में गोमती नदी में प्रेमी जोड़ों ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पास मौजूद मछुआरों ने कपल की जान बचा ली। इसके बाद मछुआरे में युवक को जमकर पिटाई कर दी।

युवक पर थप्पड़ बरसा रहा मछुआरा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक मछुआरा युवको घिसकर पानी के बीच लाता है, इसके बाद वो गुस्से में उनपर थप्पड़ बरसा रहा है। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले वो उसमें तीन-चार जड़ चुका होता है।

गोलाघाट स्थित गोमती नदी की घटना

जानकारी के अनुसार 2 दिनों पहले गोमती नदी में युवक और युवती दोनों ने छलांग लगाई थी, जिनकी मछुआरों ने जान बचाई। जान बचाने के बाद मछुआरे ने युवक को थप्पड़ों से जमकर पीटा। घटना नगर कोतवाली के गोलाघाट स्थित गोमती नदी की बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+