पहली बार चुने गए टॉप परफॉर्मर सांसदों की सूची, जानिए आप के सांसद की क्या है रैंकिंग
Top Ten First-time MPs List: लोकसभा सचिवालय ने पहली बार चुने गए सांसदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार उत्कृष्ट प्रदर्शन की सूची जारी की है। इस सूची में पहले स्थान पर कुलदीप राय शर्मा सांसद कांग्रेस व दसवें स्थान पर बीजेपी के उमेश पाटिल हैं। वहीं गोरखपुर के सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन नौंवे नंबर पर हैं।
सांसदों की यह है रैंकिंग लोकसभा सचिवालय ने 250 नवोदित सदस्यों के लिए डेटा संकलित किया था। जिसमें सांसदों द्वारा 41,104 प्रश्न पूछे गए। पहली बार सांसद बने कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा ने पिछले चार वर्षों में लोकसभा में 864 बार हस्तक्षेप किया, बीजेपी सांसद मजूमदार ने 561 प्रश्न पूछे, जबकि अमोल रामसिंह ने 554 प्रश्न पूछे हैं। चौथे नंबर पर 526 प्रश्न पूछने वाले डीएनवी सेंथिल कुमार, पांचवे नंबर पर शिव सेना के संजय मांडलिक ने 522 प्रश्न, छठवें नंबर पर सुनील 506 प्रश्न, सातवें नंबर पर राज अमरेश्वर 493, सुजय आठवें नंबर पर 492 प्रश्न, गोरखपुर के सांसद रवि किशन नौवें नंबर पर 482 प्रश्न व दसवें नंबर पर उमेश पाटिल 460 प्रश्न पूछने वाले सांसद हैं।

पहली बार बने सर्वाधिक नवोदित सांसद 17वीं लोकसभा में 270 पहली बार सांसद बने हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। लोकसभा सचिवालय के पास उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि उनमें से कई लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 250 नवोदित सदस्यों के लिए संकलित डेटा, जो मंत्री नहीं बने, से पता चला कि उन्होंने 41,104 प्रश्न पूछे, 685 निजी सदस्य बिल लाए (जो सांसदों द्वारा लाए गए, सरकार द्वारा नहीं), और सदन नियम 377 के तहत 1,908 महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कही यह बात सांसद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है। मेरा शुरु से यही प्रयास रहा कि अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को अधिक से अधिक संसद में उठाकर उनके निस्तारण का काम करुं। क्षेत्र के विकास के लिए नए संस्थानों, नए अस्पतालों का निर्माण कर सकूं। जनता की सेवा के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा।
पीएम व सीएम के प्रति जताया आभार सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज जगह- जगह विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं जो पीएम मोदी व सीएम योगी का मार्गदर्शन मिला।
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! भारत के मुकाबले ₹8,000 की बचत, देखें आज के ताज़ा रेट्स -
बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट, इको टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications