किसी ने लगाई झाड़ू तो किसी को जड़ा मिला ताला, तस्वीरों में मंत्रियों का पहला दिन

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रियों ने पहले दिन जब दफ्तर संभाला तो सबने कुछ अलग कर के जनता के दिल में जगह बनाने की कोशिश की।

लखनऊ। यूपी में नई सरकार का गठन हुए चौथे दिन मंत्रियों ने अपने दफ्तर का कार्यभार संभाला। लगभग हर मंत्री ने दफ्तर का पहला दिन अपने तरीके से शुरू किया। किसी ने पूजा पाठ किया तो किसी ने सफाई कर्मी से झाडू़ लेकर खुद ही झाड़ू लगा लिया।

एक मंत्री जी तो दफ्तर के पहले दिन अधिकारियों पर इसलिए भड़क गए क्योंकि सरकार बदले के बाद पुराने सरकार में शामिल एक मंत्री की फोटो नहीं हटाई गई थी। तो आइए आपको बताते हैं कि किस मंत्री ने दफ्तर संभालने के पहले दिन क्या किया?

इन साहब ले लगाया झाडू़

इन साहब ले लगाया झाडू़

उपेंद्र तिवारी प्रदेश की योगी सरकार में र्यावरण, वन, जलापूर्ति, भूमि विकास तथा जल संसाधन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। गुरुवार (23 मार्च ) को जब वो अपने दफ्तर में पहले दिन पहुंचे तो उनके पहुंचने की खबर सुनते ही वहां सफाई कर्मी पहुंचा लेकिन तिवारी ने उससे झाड़ू लेकर खुद ही सफाई करने लगे।

इन्होंने की पूजा

इन्होंने की पूजा

डॉ. महेन्द्र सिंह को ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एमओएस) ने पदभार संभालने से पहले दफ्तर में पूजा पाठ किया। इसके बाद दफ्तर में अधिकारियों को प्रसाद भी दिया गया।

इन्हें फोटो से ही हो गई नाराजगी

इन्हें फोटो से ही हो गई नाराजगी

योगी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज संभाल रहे मोहसिन रज़ा जब अपने दफ्तर पहले दिन पहुंचे तो वहां उन्हें पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे आजम खान और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर देख कर भड़क गए और वहां मौजूद अधिकारी से पूछा क्या आपको पता नहीं है कि सरकार बदल गई है? अब तक ये फोटो क्यों लगी है? रजा ने फोटो हटवाने का आदेश दिया।

जब करना पड़ा इंतजार

जब करना पड़ा इंतजार

सरकार में पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य मंत्रालय संभाल रहे एसपी सिंह बघेल तय समय से पहले दफ्तर पहुंच गए लेकिन वहां उनके कार्यालय का ताला नहीं खुला था जिसके चलते उन्हें इंतजार करना पड़ा।

शर्मा ने दिए उचित निर्देश

शर्मा ने दिए उचित निर्देश

योगी राज में उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दफ्तर के पहले दिन निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। बता दें कि शर्मा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री भी हैं।

थाने पहुंचे योगी

थाने पहुंचे योगी

इन सबके साथ ही खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में रहे। वो एनेक्सी में पैदल टहले साथ ही हजरत थाने पहुंच कर एसएसपी मंजिल सैनी से थानों पर गाड़ियों का हाल लिया। डीजीपी जावीद अहमद से भी मौके पर पूछताछ की।

साफ-सफाई शुरू

साफ-सफाई शुरू

योगी के आदेश के बाद सचिवालय में साफ सफाई पर खास जोर दिया गया। बता दें कि बुधवार 22 मार्च को निरीक्षण के दौरान योगी ने प्लास्टिक, गुटखा और पान मसाला खाकर दफ्तर में ना आने के निर्देश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+