Firozabad Bus Accident: फिरोजाबाद में लखनऊ से दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 18 यात्री घायल

Firozabad Bus Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार, 25 फरवरी 2026 की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। फिरोजाबाद जिले में लखनऊ से दिल्ली जा रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई।

25 फरवरी बुधवार को यह बस शिकोहाबाद क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

firozabad-bus-accident-

Agra Lucknow Expressway Accident: तड़के हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तड़के के समय हुआ, जब बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। अचानक बस चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

18 यात्री अस्पताल पहुंचे, सभी सुरक्षित

ANI से बातचीत में शिकोहाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आर.सी. केशव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, मुझे सुबह के समय हादसे की सूचना मिली, इसके बाद तीन से पांच मरीज अस्पताल पहुंचने लगे।

कुल 18 मरीज इलाज के लिए आए। सभी को मामूली चोटें आई हैं, सिर्फ एक मरीज को थोड़ी गंभीर चोट है, लेकिन उसकी हालत भी स्थिर है। डॉ. केशव ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

डॉ. आर.सी. केशव ने बताया कि हादसे की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से भी ली गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आया, वे तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और स्वयं सभी घायलों की जांच की। हमारी इमरजेंसी टीम, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद थे। सभी घायलों को समय पर इलाज मिला।

हादसे में किसी की जान न जाने से यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। स्थानीय प्रशासन ने भी अस्पताल में घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायल यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी को भी गंभीर खतरा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+