VIDEO: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महीनों गैंगरेप के बाद लड़की को मिट्टी का तेल डाल लगाई आग

लड़की ने जब पुलिस का सहारा लेना चाहा तो बदमाशों ने लड़की को अकेला पाकर घर में बंधक बनाया फिर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर भाग गए।

मैनपुरी। मैनपुरी में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां तीन दबंगों ने एक नाबालिग को पहले डराया धमकाया फिर पूरे परिवार को मार देने की धमकी देकर महीनों गैंग रेप किया और परेशान नाबालिग लड़की ने जब पुलिस का सहारा लेना चाहा तो बदमाशों ने लड़की को अकेला पाकर घर में बंधक बनाया फिर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर भाग गए। किसी तरह लड़की को बचाया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा लड़की की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने घायल लड़की को सैफई मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

धमकी से नहीं डरी तो जला दिया जिंदा

धमकी से नहीं डरी तो जला दिया जिंदा

मामला मैनपुरी के कुरावली मोहल्ला बेजनटोला का है, यहां के रहने वाले राजेंद्र भटनागर की नाबालिग पुत्री रोशनी (बदला हुआ नाम) को मोहल्ले के रहने वाले पंची जाटव, सचिन महाजन और आशीष गुप्ता ने पिछले दो महीनों से परिजनों को मार देने की धमकी देकर लड़की के साथ जबरदस्ती गैंग रेप किया। पीड़ित ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर जब पूरा मामला परिजनों को बताया तो परिजन पुलिस के पास पंहुचे, जिससे सभी दबंगों ने लड़की को घर पर अकेला देख उसे जिंदा जला डाला।

लड़की को सैफई किया गया रेफर

लड़की को सैफई किया गया रेफर

किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई और परिजन जली हुई लड़की को लेकर कुरावली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जंहा से लड़की को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे सैफई रेफर कर दिया है।

महीनों से दरिंदों का थी शिकार

महीनों से दरिंदों का थी शिकार

मामले पर बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पीड़िता बीएससी की छात्रा है, 3 लड़कों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। मामला संबंधित थाने में दर्ज किया गया है, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+