यूपी: उन्नाव में आतिशबाजी के गोदाम पर प्रशासन ने मारा छापा, 10 करोड़ के पटाखे सीज
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस-प्रशासन ने एक बंद गोदाम में छापेमारी की। छापेमारी में प्रशासन ने करीब 10 करोड़ रुपये आतिशबाजी का भंडार मिला, जिसके बाद गोदाम को सीज कर दिया गया है। गोदाम में बगैर अग्निशमन प्रबंध व बिना दस्तावेजों के करोड़ों रुपये के पटाखे स्टॉक किए गए थे। बता दें कि सीज किया गया गोदाम मो. नफीज का बताया जा रहा है।

लोगों की सूचना पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरखेड़ा में मेसर्स लकी हाउस नाम से संचालित पटाखा गोदाम है। बता दें कि शनिवार को जवाहरखेड़ा मजराडीह के ग्रामीणों ने एसडीएम पूजा अग्निहोत्री को शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसडीएम ने सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी और सदर कोतवाली की पुलिस के साथ गोदाम पर छापामारी की। एसडीएम ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस कानपुर के कारोबारी मो. सहाबुद्दीन पुत्र मो. नफीज के नाम पर है।

करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का पटाखा
पुलिस के मुताबिक, गोदाम में करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का पटाखे रखे हुआ है। जो कि मानक के विपरीत है। एसडीएम ने गोदाम को सील करा दिया है। बता दें कि 25 अक्तूबर को इसी गोदाम में जीएसटी की 45 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की थी। 48 घंटे चली जांच में गोदाम में पांच करोड़ से अधिक के पटाखों के स्टाक को चेक किया गया था। इसमें 1.25 करोड़ कीमत के पटाखों का कारोबारी कोई लेखाजोखा नहीं दिखा पाए थे।

गोदाम को किया गया सील:SDM
एसडीएम पी. अग्निहोत्र की मानें तो "गोदाम के अंदर मानक से अधिक पटाखे गोदाम में मिले। गोदाम मालिक इतने अधिक भंडारण के कागज भी नहीं दिखा पाए। इस पर उसे सीज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications