UP: मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में भीषण आग, चीफ इंजीनियर की मौत, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी चांच
मेरठ की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में शनिवार एक बड़ा हादसा देखने को मिला। प्लांट में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इसकी चपटे में आकर झुलसे चीफ इंजीनियर की मौत हो गई।
Fire Broken in Mohiuddinpur sugar mill: मेरठ की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में शनिवार एक बड़ा हादसा देखने को मिला। प्लांट में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इसकी चपटे में आकर झुलसे चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद नुकसान और प्लांट को फिर से चालू करने के लिए मेंटीनेंस की संभावनाओं की जांच करने की करनाल से इंजीनियर्स की टीम बुलाई गई है।

मेरठ प्रशासन के अनुसार के एक्सपर्ट्स स्थिति जायजा लेने के बाद तय करेंगे कि चीनी मिल को फिर से प्रोडक्शन के लिए फिर से कैसे तैयार किया जाएगा। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आग लगने की घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब प्रोडक्शन कार्य चल रहा है। प्लांट के अंदर मौजूद चीफ इंजीनियर इसमें बुरी तरह झुलस गया।
दरअसल, आग चीनी मिल की टरबाइन से शुरू हई। टरबाइन के पास से जा रही तेल की पाइप लाइन की आग की चपेट आते ही स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान आग बुझाने के लिए चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुशवाह छत पर चढ़ गए। लेकिन तब तक आग से खुद को घिरा देखकर चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार को छत से कूदने के अलावा कोई उपाय नहीं सूझा। इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने घायल होने पर उन्हें मोदीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे को लेकर मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मिल के संचालन और रखरखाव की स्थिति को देखने के लिए करनाल से टीम पहुंच रही है, जो इस बात का पता लगाएगी कि चीनी मिल का मेंटेनेंस का काम संभव है या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications