यूपी: उन्नाव में चिप्स बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 400 कर्मचारियों को निकाला सुरक्षित बाहर

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक चिफ्स बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड़ ने 400 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकर की गाड़िया लगी हुई है।

 Fire broke out at a chips factory in Unnao

जानकारी के अनुसार, उन्नाव सदर कोतवाली के अकरमपुर में एग्रो टेक फैक्ट्री में चिप्स पापड़ बनाने व पैकिंग का काम होता है। बता दें कि टीन शेड के नीचे संचालित फैक्ट्री में पैकिंग के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर भारी मात्रा में अंदर रखे थे। रविवार की सुबह 9 बजे के करीब अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। मजदूर शोर मचा बाहर की ओर भाग पड़े। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर माल लोडिंग हो रहे ट्रक को चपेट में ले लिया।

 Fire broke out at a chips factory in Unnao

इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग बुझाने में जुट गई। बता दें कि आग का विकराल रूप देख कानपुर से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गई, लेकिन वो समय से नहीं पहुंची और आग बढ़ती गई। आग का विकराल रूप देख कर आस-पास के इलाकों के लोग भी सहम गए। लोगों की मानें तो फैक्ट्री का बायलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। वही दमकल की टीम आग बुझाने में घंटों मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+