लखनऊ: होटल विराट में भीषण आग, 5 लोगों की मौत
लखनऊ। लखनऊ के चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में आज सुबह आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे होटल धू-धू कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। आपको बता दें कि चारबाग में लखनऊ का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जिसकी वजह से यहां काफी भीड़भाड़ रहती है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि होटल की पहली मंजिल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अभी तक कुल पांच घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की वजह की हम जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications