मेहंदी रचे हाथ कर रहे थे पिया का इंतजार, घर की आग ने जलाकर राख कर दी खुशियां
बहराइच। मेहंदी से रंगे हाथ पिया के दीदार का इंतजार कर रहे थे कि आग की लपटों ने सारी खुशियां छीन ली। घर में चल रही शादी की तैयारियां अचानक राख हो गई। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। बता दें कि शादी की सारी खुशियां घर में लगी आग ने जलाकर खाक कर दी।

26 अप्रैल को होनी थी शादी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामदीन गांव निवासी वाशिद की बेटी की शादी 26 अप्रैल को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। बारात की तैयारियां लगभग लगभग पूरी हो चुकी थी। लेकिन सोमवार की सुबह घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपने आगोश में पूरे घर को राख कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग दूसरे घर को भी अपने अपना निशाना बना चुका थी। पल भर में सारी शादी की तैयारियों के लिए रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।

सामान भी जलकर हुआ खाक
शादी में देने के लिए सारे सामान भी खरीद कर इकट्ठा कर लिए गए थे। शादी का सामान एक ही कमरे में रखा था। लेकिन इस अग्निकांड में सारा सामान जलकर खाक हो गया।

खुदा जाने कैसे होगा निकाह
अचानक घर में लगी आग में सब कुछ गवा बैठी लड़की की मां को अब कुछ समझ मे नही रहा है। वह सिर्फ रो-रोकर एक ही बात कर कह रही थी कि अब उसकी बेटी की शादी कैसे होगी। खुदा ही जाने कैसे होगी मेरी बेटी का निकाह।












Click it and Unblock the Notifications