यूपी के बिजनौर में धू-धूं करके जल उठा एटीएम, वीडियो में देखिए कैसे लगी आग

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात अचानक से आग लग गई। आग लगने से एटीएम में लाखों रुपये का कैश जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना बिजनौर के नजीबीबाद थाना क्षेत्र की है।

Fire ablaze PNB ATM machine in Bijnor

नजीबाबाद में स्थिति पीएनबी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। शुक्रवार देर रात अचानक शार्ट सर्किट की वजह से डबल फाटक के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एक राहगीर ने आग की घटना को अपने मोबाइल में कैद किया। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को इस आग पर काबू पाने के लिए घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी।

हालाकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि एटीएम में कितना कैश रखा हुआ था। आग लगने की सूचना पर पीएनबी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+