यूपी जल निगम भर्ती घोटाला मामले में आजम खान पर एफआईआर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाला मामले में स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने सपा विधायक आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूर्व मंत्री के साथ चार और लोगों पर भी एफआईआर की गई है। एसआईटी के जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खान और तत्कालीन एमडी पीके आसुदानी के खिलाफ रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद ये एपआईआर हुई है। एसआईटी ने रिपोर्ट में आजम खान और आसुदानी पर मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी। आजम खान ने इस मामले पर कहा है कि कोई भ्रष्टाचार उनकी सरकार में नहीं हुआ, ये सब राजनीतिक दुश्मनी निकेलने के लिए किया जा रहा है।

UP Jal Nigam recruitment scam

ये मामला पिछली सरकार का है। सपा सरकार में जब आजम खान जल निगम विभाग के अध्यक्ष थे, तो निगम में 1300 पदों पर भर्तियां हुई थीं। ये भर्तियां अभियंता, अवर अभियंता, नैतिक लिपिक, आशुलिपिक जैसे पदों पर हुई थीं। इन्हीं भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। एसआईटी ने कहा है कि इन भर्तियों में आजम खान के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के सबूत हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद इस मामले की जांच चल रही है। इस मामले में 122 असिस्टेंट इंजीनियर को सरकार बर्खास्त कर चुकी है। तत्कालीन एमडी पीके आसुदानी से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। मामले में रिटायर्ड आईएएस और पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह और आजम के तत्कालीन ओएसडी आफाक के भी बयान दर्ज हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+