संभल: गौकशी बवाल में 25 नामजद, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने अब बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात दबिश देती रही लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
संभल। गौकशी के आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस को लेने के देने पड़ गए! बुधवार को महिलाओं से हुई पुलिस की झड़प के बाद अब इस मामले में 25 नामजद किए गए हैं तो 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बवाल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें की गौकशी के आरोप में दबिश देने गई पुलिस पर मौजूद महिलाओं ने कुरान के अपमान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और देखते ही देखते कुछ देर में बवाल बढ़ गया था।


गुस्साई महिलाओं ने दीपासराय में जाम लगा दिया और फिर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। पब्लिक की तरफ से फायर भी किया गया। तीन घंटे बाद जाकर माहौल सुधरा। वहीं पुलिस ने अब बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात दबिश देती रही लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।


दरअसल बुधवार दिन में 11 बजे के लगभग नखासा थाना पुलिस दीपासराय निवासी गप्पू को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची थी लेकिन आरोपी घर नहीं मिला। इसके बाद विवाद के हालात देख जिले की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। एसडीएम रशीद अली और सीओ बीपी सिंह बालियान को पब्लिक ने घेर लिया। एसडीएम के अर्दली जय सिंह को बंधक बनाकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया था। दिन भर माहौल बिगड़ा रहा। शहर का बाजार तक बंद हो गया था। बवाल के अंदेशे में पुलिस ने नायब तहसीलदार नितिन कुमार की तहरीर पर अब मुकदमा दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications