बैंक ने नहीं लिए सिक्के, कस्टमर को भगाया, मामले में केस दर्ज
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में सिंडिकेट बैंक द्वारा सिक्के नहीं लेने का मामला सामने आया है। बैंक ने 9 हजार रुपये के सिक्कों को बैंक में जमा करने से मना कर दिया और उपभोक्ता को बैंक से भगा दिया। पीड़ित ने इसको लेकर एडीएम से न्याय की गुहार लगाई तो मामला सामने आने के बाद एडीएम रजनीश राय ने तुरंत बैंक पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। बैंक पर एफआईआर के आदेश देख पिलखुआ पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि थाना पिलखुआ इलाके के गांव खेड़ा के रहने वाले ललित मूंगफली का ठेला लगाते हैं और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। ललित का छोटा व्यापार होने के कारण ही उसके सिक्कों के रुपये मिलते हैं। जब ललित के सिक्के ज्यादा हो गए तो वह अपने बैंक खाते में उन सिक्कों के रुपयों को जमा करने चला गया।

रुपये जमा करने के लिए कैश काउंटर पर जमा करने पहुंच गया लेकिन 9 हजार रुपए के सिक्कों को देखकर बैंक कर्मचारी आगबबूला हो गए और ललित के रुपये जमा करने से मना करते हुए बैंक से भगा दिया। ललित ने न्याय के लिए हापुड़ में बैठे एडीएम से न्याय की गुहार लगाई। वहीं मामला सामने आ जाने के बाद एडीएम रंजिश राय ने तुरंत पिलखुआ थाने को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिये ।












Click it and Unblock the Notifications