यूपी की 'रिवॉल्वर' रानी: मंगेतर को फिल्मी अंदाज में होंडा सिटी से किया अगवा, जबरन शादी की तैयारी, लेकिन...

बिजनौर, 09 जुलाई: शादी से इनकार करने के बाद बिजनौर में एक लड़की इस कदर सनकी हो गई कि उसने अपने मंगेतर के अपहरण की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं हथियार के दम पर पहले लड़के का अपहरण किया और फिर उससे शादी करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी, वो तो वक्त रहते पुलिस ने मौके पर धावा बोला और लड़की, उसके भाई और एक साथी को पकड़ लिया। क्या है यह हैरान कर देने वाला मामला पढ़िए पूरी खबर...

Recommended Video

    Bijnor में Honda City वाली मंगेतर Arrest, शादी के लिये किया था Kidnapped | वनइंडिया हिंदी | *News
    तमंचे के बल पर युवक का अपहरण

    तमंचे के बल पर युवक का अपहरण

    अपहरण के मामले आपने पहले भी कई सुने होंगे, लेकिन बिजनौर में एक युवक का अपहरण इसलिए किया गया कि उसने अपने मंगेतर से शादी से इनकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया, जिसके बाद आग बबूला हुई लड़की ने अपने भाई के साथ युवक को किडनैप करके जबरन शादी करने का प्लान बनाया और लड़के को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया।

    फिल्मी अंदाज में किया अपहरण

    फिल्मी अंदाज में किया अपहरण

    जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की फिल्मी अंदाज में होंडा सिटी कार से आई और युवक के कनपटी पर तमंचा सटाकर अपने साथ ले गई। पीड़ित लड़का हर बार की तरह गुरुवार को भी सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने घर से ऑफिस के लिए निकला था, जिसके बाद नजीबाबाद हाईवे पर पहले से उसका इंतजार कर रही कार सवार लड़की, उसके भाई और एक साथी ने बाइक को रोका और फिर हथियार दिखाकर उसका अपहरण कर लिया।

    सगाई के बाद हुआ विवाद, फिर टूटी शादी

    सगाई के बाद हुआ विवाद, फिर टूटी शादी

    दरअसल, अमरोहा निवासी अंकुर बिजनौर में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट चांदपुर में स्टेनोग्राफर है। अंकुर और प्रियंका की सगाई इसी साल जनवरी में हुई थी, जिसके बाद शादी मार्च को तय की गई थी। एंगेजमेंट के बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी और फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़के ने शादी करने से इनकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया, जिससे नाराज लड़की ने जबरन शादी करने की सोच डाली और इस पूरी वारदात में उसको उसके भाई का साथ मिल गया।

    पुलिस ने शादी का जोड़ा और दो तमंचे बरामद किए

    पुलिस ने शादी का जोड़ा और दो तमंचे बरामद किए

    इधर, जैसे की युवक के अपहरण की खबर पुलिस को मिली पूरा महकमा हाई अलर्ट पर आ गया और नजीबाबाद में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक जब कार्रवाई की गई, तब जबरन शादी कराने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने मौके से शादी का जोड़ा और दो तमंचे बरामद किए।

    आर्य समाज मंदिर में शादी की चल रही थी तैयारी

    आर्य समाज मंदिर में शादी की चल रही थी तैयारी

    पुलिस ने बताया कि स्टेनोग्राफर अंकुर को लड़की और उसके भाई अगवा कर नजीबाबाद ले जाया गया, जहां लड़की के साथ आर्य समाज मंदिर में जबरदस्ती शादी कराने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+