तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली निदा खान इस्लाम से बाहर, हुक्‍का-पानी बंद

बरेली। धर्म के ठेकेदारों ने निदा खान का हुक्का पानी बंद करने का फतवा जारी कर दिया है। हलाला, तीन तलाक और बहुविवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली आला हजऱत खानदान की बहू निदा खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है।

fatwa against triple-talaq victim nida khan in bareilly

विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के दारुल इफ्ता से निदा खान के खिलाफ जारी फतवे में कहा गया है कि निदा अल्लाह, खुदा के बनाए कानून की मुखालफत कर रही है। जिस वजह से उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है। शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निदा का हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है।

fatwa against triple-talaq victim nida khan in bareilly

फतवे में कहीं गई ये बात
फतवे में कहा गया है कि निदा की मदद करने वाले, उससे मिलने जुलने वाले मुसलमानो को भी इस्लाम से खारिज किया जाएगा। निदा अगर बीमार हो जाती है तो उसको दवा भी नहीं दी जाएगी, निदा की मौत पर जनाजे की नवाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं निदा के मरने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाने पर भी रोक लगा दी गई है।

फतवा जारी करने वाले चले जाएं पाकिस्तान
इस मामले में निदा खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार करते हुए कहा कि फतवा जारी करने वाले पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है यहां दो कानून नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ राजनीति चमका रहे है। इस्लाम से खारिज करने वाले ये होते कौन है। शरीयत पहले वो अपने घर पर जाकर लागू करे फिर आवाम पर लागू करें। क्योंकि उनको शरीयत के नाम पर आवाम को भड़काना आता है। निदा ने कानूनी मदद लेने की बात भी कही है।

आला हजरत खानदान की बहू निदा खान
पुराना शहर के मुहल्ला शाहदाना निवासी निदा खान की शादी 16 जुलाई 2015 को आला हजरत खानदान के उसमान रजा खां उर्फ अंजुम मियां के बेटे शीरान रजा खां से हुआ था। अंजुम मियां आल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के सगे भाई हैं। निदा का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की गई जिससे उसका गर्भपात हो गया। शौहर शीरान रजा खां ने 5 फरवरी 2016 को 3 तलाक़ देकर घर से निकाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+