भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की मौत, जेल में थे बंद

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म के आरोप वाली घटना में उस समय नया मोड़ आ गया जब मारपीट केस में जेल में बंद पीड़िता के पिता सुरेंद्र सिंह निवासी शेख सराय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू जिला कारागार में मारपीट की घटना में गिरफ्तारी के बाद बंद थे। बीती रात जिला कारागार में पप्पू ने पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ी। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पप्पू की मौत जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।

डीएम ने कहा, न्यायिक जांच होगी

डीएम ने कहा, न्यायिक जांच होगी

जिला अस्पताल में शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम हाउस में पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है जिसमें जिलाधिकारी रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने कहा मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी।

3 अप्रैल को हुई थी मारपीट की घटना

3 अप्रैल को हुई थी मारपीट की घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को मारपीट की घटना में पीड़िता के पिता सुरेंद्र सिंह को मारपीट के केस में पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद सुरेंद्र को उन्नाव जिला कारागार भेज दिया गया था। इसके बाद 8 अप्रैल को सुरेंद्र सिंह की बेटी ने लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की और उन्नाव में बांगरमऊ क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया।

विधायक के भाई पर मारपीट के आरोप

विधायक के भाई पर मारपीट के आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को हथियारों से लैस विधायक के भाई अपने गुर्गों के साथ पीड़िता के घर आ धमका और परिजनों को जमकर पीटा। आरोप है कि सत्ता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को खुश करने के लिए पुलिस ने पीड़िता के परिवार के खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इन्ही सब प्रताड़ना से तंग आकर ही पीड़िता आत्मदाह करने के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंच गई। इसके बाद सोमवार को पीड़िता को पिता की मौत होने से इस घटना में नया मोड़ आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+