बीवी और दो बेटियों का बेदर्दी से कत्ल कर पति पहुंचा थाने, अवैध रिश्ते का अंजाम

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पिता ने अपनी पत्नी दोनों बच्चियों की धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की मानें तो आरोपी ने घटना के पीछे अपनी पत्नी का दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध होना बताया है, जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

ये है मामला

ये है मामला

मामला चित्रकूट के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के चकला गुरु बाबा गांव का है। बता दें कि चकला गुरु बाबा गांव निवासी अजीत की शादी नैना देवी (32) से 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद नंदिनी (8) व पिंकी (6) का जन्म हुआ। पुलिस के अनुसार पति अजीत का पत्नी नैना के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। अजीत एक युवक से अवैध संबंध का आरोप नैना पर लगाता रहता था और उसे शक था कि दोनों बच्चियां भी अवैध रिश्ते का नतीजा हैं। जिसके कारण दोनों में खूब कहा सुनी होती थी। जब कभी विवाद बढ़ता था तो अजीत के पिता दयाराम मामले में सुलह समझौता करा देते थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह अजीत ने सोते समय पत्नी नैना देवी और दोनो मासूम बेटियों का गला रेत दिया।

पिता ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

पिता ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

शुक्रवार की सुबह सोते समय अजीत ने नैना के गले पर चाकू से हमला किया तो वह अजीत से जान बचाने के लिए भिड़ गयी। लेकिन उसके गले से खून बहने लगा। नैना किसी तरह वह जान बचाकर बाहर भागी और दयाराम के घर मदद मांगने पहुंची। दयाराम ने जब दरवाजा खोला तो खून से लथपथ नैना बाहर बेहोश पड़ी थी।

बेटियों को भी मार डाला

बेटियों को भी मार डाला

पिता दयाराम ने बताया कि अजीत ने पत्नी को मारने के बाद कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और बिस्तर पर सो रही अपनी दोनों बेटियों को भी धारदार हथियार से गला रेत दिया। दयाराम ने गांव के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़ने लगा तो अचानक से अजीत ने दरवाजा खोला दिया। अजीत सबको धक्का देकर वहां से भाग निकला और सीधे पुलिस चौकी पहुंचा गया। पुलिस के सामने ने अजीत ने अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में दहशत फैल गई।

क्या कहते है अधिकारी

क्या कहते है अधिकारी

चित्रकूट के एसपी गोपेंद्र प्रताप ने बताया कि अजीत ने पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने के शक में न सिर्फ उसे मार डाला, बल्कि अपनी दोनों बेटियों का भी हत्या कर दी। फिलहाल लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और पूरी पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+