शादी से ठीक पहले दूल्हे के पिता और मामा की मौत, एक पल में खुशी मातम में बदली

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच-नानपारा हाइवे पर मटेरा पुलिस चौकी के समीप बारातियों से भरी एक जायलो पलट गई। इससे सात बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दूल्हे के पिता व उसके मामा को मृत घोषित कर दिया। इससे विवाह की खुशियां एक पल में मातम में तब्दील हो गयी। दूल्हा भी बिना शादी किए अपने घर लौट आया। इस घटना से मृतक व वधू पक्ष के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

अनियंत्रित हुई कार

अनियंत्रित हुई कार

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसी टेपरा गांव निवासी पुत्तीलाल के बेटे लवकुश की रविवार को शादी थी। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। रविवार देर शाम बारात श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गुल्हरिया गांव के लिए रवाना हुई। लेकिन बारात में शामिल एक जायलो कार बहराइच-नानपारा हाइवे पर मटेरा पुलिस चौकी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई।

गड्ढे में चली गई कार

गड्ढे में चली गई कार

चालक जब तक नियंत्रण कर पाता, वह वाहन समेत खड्ड में चला गया। इससे कार पलटते हुए रोड से नीचे गड्ढे में चली गयी। मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी प्रकार वाहन से बाहर निकाला। नानपारा कोतवाली पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गयी। इस घटना में लखीमपुर जिले के हाथीपुर निवासी राम किशोर (40) पुत्र शिवकुमार, हरदी थाना क्षेत्र के महसी टेपरा निवासी पवन कुमार (28) पुत्र राम स्वरूप, दीपू (27) पुत्र राम सुहावन, बाबूराम (40) पुत्र सत्यनरायन, पुत्ती लाल (65) पुत्र भगौती, बुधई (50) पुत्र महेश, मलकू (38) पुत्र संतलाल, दूल्हे के पिता पुत्तीलाल (60) पुत्र हमेशा व मामा राजिंदर (45) पुत्र शिवशंकर घायल हो गए।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी इंचार्ज ने परीक्षण के बाद दूल्हे के पिता पुत्तीलाल व मामा राजिंदर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही वर व वधू पक्ष के घर शादी की खुशियां गम मे बदल गई। दोनों परिवार में कोहराम मच गया। दूल्हा लवकुश शादी के ससुराल के समीप पहुंच चुका था लेकिन पिता व मामा की मौत की खबर सुनकर वह बीच रास्ते से लौट आया। इस तरह लड़की की शादी भी नहीं हो सकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उस मनहूस घड़ी को कोस रहे हैं। नानपारा कोतवाल विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया था। मामले मे तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+