Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICs: जब घर से भागी बेटी को पिता ने पकड़ा तो क्या-क्या बोला लड़की का आशिक...

पिता बेटी को घर ले जाने पर अड़े थे तो प्रेमी उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर भिड़ गया था। फिर जो डायलॉग सुनाई दिए...

इलाहाबाद। इश्क में घर-बार छोड़कर भाग रहे प्रेमी युगल इलाहाबाद के स‍िव‍िल लाइंस इलाके में पकड़े गए तो बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। पूरे फिल्मी स्टाइल में पिता विलेन बन गया तो प्रेमी भी लड़की को पिता से बचाने के लिए हीरोगीरी दिखाने लगा। पिता बेटी को घर ले जाने पर अड़े थे तो प्रेमी उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर भिड़ गया था। लंबे-लंबे फिल्मी डायलॉग, हाथापाई भी हुई। सड़क पर इस हाइ वोल्टेज ड्रामे के सैकड़ों तमाशबीन बन गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर सभी को थाने ले गई।

 PICs: जब घर से भागी बेटी को पिता ने पकड़ा तो क्या-क्या बोला लड़की का आशिक...
 PICs: जब घर से भागी बेटी को पिता ने पकड़ा तो क्या-क्या बोला लड़की का आशिक...

क्या है मामला?

इलाहाबाद के एक मोहल्ले में कूलर मकैनिक इम्तियाज ने दुकान खोली थी। दुकान के बगल में ही राजेंद्र (काल्पनिक नाम) का परिवार रहता है। उनकी बेटी रोली (काल्पनिक नाम) बीए में पढ़ाई कर रही है। इम्तियाज और रोली एक-दूसरे से दिल लगा बैठे। धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ा तो बात साथ जीने मरने की होने लगी। सुबह रोली ने अपने घर में एक लेटर पिता के नाम लिखकर रख दिया और इम्तियाज के साथ एक नई दुनिया बसाने चल पड़ी। इधर पिता ने घर पर वो खत पढ़ा तो पूरे घर में हड़कंप मच गया। बेटी को ढूंढने के लिए घरवाले पूरे शहर में निकल पड़े। सुभाष चौराहे के पास रोली, इम्तियाज के साथ बाइक पर दो बड़े बैग के साथ दिखी तो दोनों को राजेंद्र ने पकड़ लिया।

 PICs: जब घर से भागी बेटी को पिता ने पकड़ा तो क्या-क्या बोला लड़की का आशिक...
 PICs: जब घर से भागी बेटी को पिता ने पकड़ा तो क्या-क्या बोला लड़की का आशिक...

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

गुस्से से तमतमाते राजेंद्र ने रोली को पकड़ा और हेलमेट से मारने की कोशिश की ही थी कि इम्तियाज ने हाथ पकड़ लिया। फिर तो फिल्मी डायलॉग की झड़ी लग गई। हाथापाई शुरू हुई तो इम्तियाज भारी पड़ने लगा। हंगामा बढ़ा तो सैकड़ों लोगों की भीड़ ने दोनों को घेर लिया। इम्तियाज जब जबरन रोली को अपने साथ लेकर जाने लगा तो सूचना पर पुलिस पहुंच गई और सभी को थाने ले गई। पिता ने रोली को नाबालिग बताते हुए इम्तियाज पर कार्रवाई की मांग की तो इंस्पेक्टर सिविल लाइन सुनील कुमार दुबे ने लड़की की जन्मतिथि देखने के लिए मार्कशीट आदि मंगवाई। पुलिस का कहना है कि अगर लड़की बालिग नहीं है तो लड़के के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+