Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फर्जी निकला फतेहपुर के विकास का दावा, 40 दिन में सांप ने 7 बार नहीं..केवल 1 बार डंसा

Fatehpur News: विकास दुबे नाम का शख्स इन दिनों मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया तक सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, विकास दुबे नाम के शख्स ने कुछ दिनों पहले ऐसा दावा किया था कि उसे पिछले 40 दिन के अंदर 7 बार सांप काट चुका है।

हालांकि, विकास दुबे के इस दावे को अब स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय जांच टीम ने सिरे से नकार दिया है। जांच के मुताबिक, विकास दुबे को सिर्फ और सिर्फ एक बार ही सांप ने डसा था। इतना ही नहीं, जांच टीम ने बताया कि विकास को स्नेक फोबिया (सांपों का डर) है।

fatehpur snake bite news

खबर के मुताबिक, फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी सुरेंद्र दुबे के 24 बेटे विकास दुबे उसे वक्त चर्चाओं में आए थे, जब उसने दावा किया था पिछले 40 दिनों में 7 बार सांप उसे काट चुका है। विकास ने यह बताया था सांप से बचने के लिए वो अपनी मौसी और चाचा के यहां भी गया था।

लेकिन, सांप ने उसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा। विकास ने ऐसा दावा भी किया था सांप ने काटने के बाद रात में उसे सपना भी दिखाई दिया था। जिसमें सांप ने उसे बताया था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा, लेकिन आठवीं बार तक बच जाएगा। नौंवी बार कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा और तुझे साथ ले जाऊंगा।

विकास दुबे के इन दावा ने तूल पकड़ा तो इस मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दे दिए थे। विकास दुबे को 7 बार सांप द्वारा काट जाने के मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई। इस टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। तीन सदस्यीय इस जांच टीम के मुताबिक, विकास को सिर्फ और सिर्फ एक बार ही सांप ने डसा था।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि विकास दुबे को स्नेक फोबिया (सांपों का डर) है। जांच रिपोर्ट में मानसिक रोग विशेषज्ञ से उसका इलाज कराने की बात भी कही गई है। बता दें कि जांच टीम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद यह रिपोर्ट चार दिन सीएमओ को दी, जिसे डीएम को सौंप दिया गया है।

डिप्टी सीएमओ आरके वर्मा के मुताबिक, विकास दुबे का जिस अस्पताल में इलाज होता इलाज होता था, टीम वहां पहुंची और इलाज करने वाले डॉक्टर से इलाज के बारे में जानकारी की। साथ ही, इलाज से जुड़े रिकॉर्ड भी तलब किए। जिसमें पहली बार विकास 2 जून को अस्पताल में भर्ती हुआ था।

इस दौरान विकास को एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन की डोज दी गई थी। लेकिन इसके बाद 6 बार के इलाज में टीम को ढेरों खामियां मिलीं। इतना ही नहीं, जांच में स्नेक फोबिया की बात सामने आई है। वहीं, अब परिवारजनों से बातचीत कर साइकेट्रिक डॉक्टर या मानसिक रोग विशेषज्ञ से विकास का इलाज कराया जाएगा।

शनिवार-रविवार के दिन सांप ने काटा
सौरा गांव निवासी 24 वर्षीय विकास दुबे ने ऐसा दावा भी किया था कि हर बार सांप के काटने से पहले उसे खतरे का आभास हो जाता था। उसे शनिवार और रविवार के दिए कांप ने काटा था। सांप से बचने के लिए वो अपनी मौसी और चाचा के घर भी गया था। लेकिन, सांप ने उसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा था।

शासन-प्रशासन से मांगी थी मदद
विकास ने बताया था कि सांप ने उसके सपने में आकर कहा था कि जब वो उसे 9वीं बार डसेगा तो दुनिया की कोई ताकत उसे नहीं बचा पाएगी। जिसके बाद विकास और उसके परिजनों में सांप की दहशत और बढ़ गई थी। उन्होंने इस मामले में शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद डीए के कहने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+