Fatehpur Road Accident: शादी समारोह से लौट रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत
Fatehpur Raod Accident Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार भोर में कानपुर से प्रयागराज जा रही स्कॉर्पियो उस समय पानी भरे गड्ढे में जा गिरी जब वह फतेहपुर पहुंची थी। नेशनल हाइवे के पास गाड़ी का पहिया फट गया जिससे यह अनियंत्रित होकर पानी भरे खंदक में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से नौ लोग कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात ये वापस लौट रहे थे। लौटते समय बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फट गया। जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28), और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। वहीं, चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित, नीरज समेत पांच को बचा लिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार भोर में गाड़ी के अनियंत्रित होकर गढ्ढे
में गिरने से हुआ। 4 लोगों की मौत हुई है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने घायलों को खतरे से बाहर बताया है। परिजनों को सुबह ही सूचना दे दी गई थी।फतेहपुर रविवार को भी एक बड़ा हादसा हुआ था। मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर रास्ते की गली में गिर गई। दीवार की चपेट में आने से मोहल्ले के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications