फर्रुखाबाद : लोहिया अस्पताल में फर्जी सिग्नेचर बनाकर पास कराए गए हजारों रुपये
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में लाख कोशिशों के बाद भी लोहिया अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। आए दिन अधिकारियों के दौरे के बाद भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा दिख रहा है। जिलाधिकारी मोनिका रानी जब अस्पताल की हकीकत परखने पंहुची तो उन्होंने काफी अव्यवस्था पाई जिसकी वजह से उन्होंने एक लिपिक को निलंबित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिले के सबसे बड़े अस्पताल रामनोहर लोहिया में जिलाधिकारी मोनिका ने अचानक छापा मारा तो स्वास्थ्य व्यवस्था में गड़बड़ी के साथ बड़ी वित्तीय घपलेबाजी सामने आई। क्योंकि इस अस्पताल में बाबुओं और सीएमएस की मिलीभगत से लोकल परचेज के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला हुआ था उसकी जांच अभी तक चल ही रही है। जिस सरकारी कर्मचारी ने लोहिया अस्पताल से कभी इलाज भी नहीं कराया था उसके भी फर्जी सिग्नेचर बनाकर हजारों रुपये का बिल पास कर दिया गया था। उसी के चलते डीएम ने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया तो उन्हें हर जगह खामियां ही खामियां मिलीं। उनका दौरा इसलिए और अधिक अहम था क्योंकि सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने लोहिया अस्पताल में कैंटीन का जायजा किया था जिस पर आरोप है कि उन्होंने तब से लाइसेंस नहीं लिया है जबसे लोहिया अस्पताल बना है।
डीएम ने एंटी रेबीज वैक्सीन का भी निरीक्षण किया जो कि पिछले 20 दिनों से अधिक समय से उपलब्ध नहीं थी। ये बात उन्हें सीएमओ डॉ० अरुण कुमार ने बताई जिस पर डीएम ने जल्द व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने दवा वितरण कक्ष भी देखा। इसके बाद जिलाधिकारी रेडियोलाजिस्ट डॉ० योंगेंद्र कुमार के कक्ष में पंहुची लेकिन डॉ० योगेन्द्र उन्हें नहीं मिले।












Click it and Unblock the Notifications