पुलिस भी देखकर रह गई हैरान, खुले मैदान में धू-धू कर जल रहा था इंसान
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में के पांचालघाट पर उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर लोगों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसमें आग लगा दी। आसपास के लोगों ने जब ये मंजर देखा तो दंग रह गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक ये अज्ञात शव बड़ी देर तक धू-धू कर जलता रहा जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस अधजले शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी थी।

भगुआ नगला मोहल्ले का मामला
मामला कोतवाली सदर इलाके के भगुआ नगला मोहल्ले का है जहां सुबह खुले मैदान में आग जलती देख मोहल्ले के लोग मैदान पहुंचे तो मंजर देख कर सकपका गए। उन्होंने देखा कि खुले मैदान में ही किसी युवक का शव जल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस भी देखकर रह गई हैरान
पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव पर पानी डाल आग को बुझाया। आग बुझाने के बाद युवक का शव तकरीबन आधे से ज्यादा जल चुका था जिससे उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। युवक के गले में तार से गला कसा गया और अधजले युवक के गले में लोहे का तार फंसा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर जाच पड़ताल कर रहे है लेकिन अभी कुछ भी पता नहीं चल रहा है। वहीं पुलिस युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग होने की संभावना जता रही है।












Click it and Unblock the Notifications