चर्चित SP भी हुए सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े का शिकार, केस दर्ज

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में तैनात पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को आईटी का विशेषज्ञ आईपीएस माना जाता है, सोशल मीडिया पर भी ये काफी सक्रिय रहते हैं। इसके बाद भी किसी ने ट्वीटर पर इनका फर्जी एकाउंट बना डाला। फर्जी अकाउंट चलाने वाला एसपी के असली अकाउंट से फोटो चुराता था।

एसपी को फैन्स को देते थे धोखा

एसपी को फैन्स को देते थे धोखा

एसपी के मातहत भी समझ नहीं पाते थे कि एसपी का असली एकाउंट कौन सा है। जानकारी होने पर एकाउंट बंद कराकर छानबीन कराई जा रही है। एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए ऑनलाइन छुट्टी व अन्य सुविधा के देश का पहला ऐप बनाया है। इसके साथ ही कई अन्य कार्य भी किया जा रहा है।

भड़काऊ पोस्ट पर हुआ शक

भड़काऊ पोस्ट पर हुआ शक

एसपी आशीष तिवारी के फर्जी एकाउंट से जब भड़काऊ मैसे होने लगा तब उनके मातहतो को शक हुआ। उन्होंने एसपी को इसकी सूचना दी, तो उनके कान खड़े हो गएा। तुरंत ट्विटर कार्यालय से संपर्क कर उसका एकाउंट बंद कराया गया। आईपी एड्रेस से पता कर छानबीन की जा रही है।

फॉलोवर भी असली से अधिक

फॉलोवर भी असली से अधिक

एसपी आशीष तिवारी दो सौ लोगों को फॉलो करते है और उन्हें लगभग दो हजार लोग फॉलो करते हैं, पर फर्जी एकाउंट बनाने वाले को 20 हजार से भी अधिक लोग फॉलो कर रहे थे। दोनों लोगों के ट्वीटर हैंडिल में भी ज्यादा अंतर नहीं था, फर्जी के एकाउंट में सिर्फ आईपीएस आशीष के आगे अंडर स्कोर लगा था।

पीआरओ ने दर्ज कराया मुकदमा

पीआरओ ने दर्ज कराया मुकदमा

एसपी को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सर्च करके देखा तो वह पता चला कि किसी ने उनका फर्जी एकाउंट बनाया है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पीआरओ वैभव सिंह ने शहर कोतवाली में धोखधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फर्जी एकाउंट बनाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी छानबीन के लिए ट्वीटर के कार्यालय से संपर्क किया जाएगा कि आईपी एड्रेस की जानकारी ली जा रही है। जिससे फर्जी एकाउंट का संचालक कौन है उसका पता चल सके और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+