Exit Polls 2023: एक्जिट पोल को लेकर बोले यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय- पांचों राज्यों में करेंगे क्लीन स्वीप

2023 Assembly Election Exit Polls: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में के एक्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। एक्जिट पोल को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि तीन दिसंबर को पांचों राज्यों में कांग्रेस क्लीन स्वीप करने जा रही है।

अजय राय

अजय राय ने वनइंडिया हिन्दी से विशेष बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, '' एक्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं लेकिन हमारा मानना है कि तीन दिसंबर वह ऐतिहासिक दिन होगा जब सभी पांच राज्यों की जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कांग्रेस पूरी तरह से क्लीन स्वीप करेगी।''

अजय राय ने कहा कि बीजेपी के झूठे वादों से जनता अब तंग आ चुकी है। 2024 से पहले पांच राज्यों में इनका बोरिया बिस्तर बंध जाएगा। तीन दिसंबर को आने वाले पांच राज्यों के चुनावी नतीजे बीजेपी के खात्मे की शुरुआत हैं। इन पांच राज्यों के बाद 2024 में पूरे देश की जनता इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

पांच राज्यों के एक्जिट पोल सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच तगड़ी फाइट देखी जा रही है। हालांकि चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के नेता अभी से अपने अपने जीत के दावे करने लगे हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्ताधारी बीआरएस सरकार से बाहर हो सकती है। बताते चलें कि तेलंगाना में बीआरएस को कांग्रेस पार्टी ने कांटे की टक्कर दी है। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर है लेकिन अगर किसी को बहुमत ना मिला तो पार्टी की भूमिका अहम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+