Exit Poll 2024: राकेश टिकैत ने कहा- सरकार की पूरी प्लानिंग तैयार, EVM को लेकर भी किया बड़ा दावा
Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के बाद एग्जिट पोल जारी हो जाने पर अब लोगों की निगाहें 4 जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैट का बयान आया है।
राकेश टिकैत ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर भी सवाल उठाया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिस देश का राजा ज्योतिषी और तानाशाह होगा वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा।

दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पहुंचे थे। बागपत जनपद में पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत। बातचीत में मीडिया कर्मियों ने उनसे एग्जिट पोल पर सवाल किया।
जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि जिस देश का राजा ज्योतिषी और तानाशाह होगा तो एग्जिट पोल वाले क्या कर लेंगे। उन्होंने कहा कि राजा जो कह देगा वह भी तो वही कहेंगे। राजा की बात कौन काटने वाला।
राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि यह लोग पहले से ही 400 पर का नारा लगा रहे हैं। इसका मतलब सब कुछ पहले से ही सेट था। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम जहां रखी जाती है, मतदान के लिए भेजने से पहले उसकी मरम्मत की जाती है।
मरम्मत के दौरान मशीन में बैटरी और सेल डाली जाती है। उसके बाद कि ईवीएम मशीन को कहां भेजना है इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करते हुए जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को भेजा जाता है।
राकेश टिकैत ने कहा कि हमने तो विधानसभा चुनाव में देखा कि जो जीते हुए कैंडिडेट थे उन्हें हराया गया। राकेश टिकैत ने यह भी दावा किया की जनता इन्हें वोट नहीं दे रही है बावजूद इसके कह रहे हैं कि जितेंगे यही। यह गणित कौन सी है और कैसे हैं?












Click it and Unblock the Notifications