उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

EXCLUSIVE:पूर्ण बहुमत संपूर्ण व‍िकास, भाजपा पर है व‍िश्‍वास के नारे के साथ शुरू होगी परिवर्तन यात्रा

कांग्रेस और सपा के बाद भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को और ज्‍यादा तेजी देने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की व‍िज्ञापन एजेंसी ओगिलेवे एंड मैथर इंडिया का चुनाव किया है।

By Sachin Yadav
Google Oneindia News

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2017 में ज्‍यादा से ज्‍यादा सीटें जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेजी के साथ शुरू कर दिया है।

Parivartan yatra

कांग्रेस और सपा के बाद भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को और ज्‍यादा तेजी देने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की व‍िज्ञापन एजेंसी ओगिलेवे एंड मैथर इंडिया का चुनाव किया है। इस विज्ञापन कंपनी ने भाजपा से लोगों को जोड़ने वाली प्रचार साम्रगी तैयार की है। इसमें चुनावी नारों से लेकर चुनावी वादों तक का कांटेंट तैयार किया गया है।

वन इंडिया हिंदी को मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कामयाब बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

परिवर्तन यात्रा की तैयारी करने वाले सूत्रों के मुताबिक इस परिवर्तन यात्रा के लिए पांच बसों को तैयार किया जा रहा है। यह एसी बसें हैं। इन बसों पर 'पूर्ण बहुमत संपूर्ण व‍िकास, भाजपा पर है व‍िश्‍वास' जैसी पंचलाइन लिखी गई हैं। इन बसों में ही बैठ कर भाजपा के नेता पूरे उत्तर प्रदेश में घूमेंगे।

इसके अलावा बड़ी संख्‍या में चार पहिया वाहनों का काफिला भी होगा। भाजपा के नेता इस बसों में ही बैठकर परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेंगे।

<strong>अखिलेश के मर्सिडीज बेंज विकास रथ से चाचा शिवपाल गायब</strong>अखिलेश के मर्सिडीज बेंज विकास रथ से चाचा शिवपाल गायब

parivartan yatra

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा चार अलग-अलग तारीखों पर चार अलग-अलग जिलों से शुरू होंगी। इसकी शुरूआत पांच नवंबर को सहारनपुर, 6 नवंबर को झांसी, आठ को सोनभद्र और 9 नवंबर को बलिया शुरू होगी।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। सहारनपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इस रैली में बदलाव भी किए गए हैं। रविवार 6 नवंबर की रात यात्रा शामली पहुंचेगी। यात्रा 10 नवंबर को मेरठ और 27 नवंबर को बुलंदशहर पहुंचेगी। 1 दिसंबर को यात्रा मुरादाबाद पहुंचेगी। यात्रा 7 दिसंबर को रामपुर और वहां से बरेली पहुंचेगी।

<strong>अखिलेश को हीरो बनाने लिए अमेरिकी बाबू की नई तरकीब</strong>अखिलेश को हीरो बनाने लिए अमेरिकी बाबू की नई तरकीब

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए निकल सके जिससे अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जा सके।

Comments
English summary
EXCLUSIVE bjp hire ogilvy and mather india for parivartan yatra in uttar pradesh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X